प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खमपुर निवासी आशिक अली ने कंधई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के फेनहा गांव में अपनी पैतृक जमीन पर फसल की सिंचाई के लिए मुख्यमंत्री लघु सिंचाई के तहत सबमर्सिबल पंप लगाया है। बीते 29 अप्रैल को आई आंधी से बिजली के पांच पोल टूटकर गिर गया था। बिजली निगम ने किसान की शिकायत पर सोमवार को बिजली का पोल गाड़कर शुक्रवार को तार चढ़ाया जाना था। गुरुवार की शाम गांव के दर्जनों लोगों ने मिलकर 11 हजार की लाइन के पोल को तोड़कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। किसान को जानकारी मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर थाने लेकर बुलाया। शुक्रवार की सुबह किसान ने फेनहा गांव...