बिजली का तार तोड़ने की बात को लेकर मारपीट
बस्ती, जून 30 -- बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के मंझरिया में लाइट जोड़ने की बात को लेकर मारपीट हो गई। इसी गांव के शिववरन वर्मा का आरोप है कि गत 27 जून को घर की लाइट जोड़ने की बात को लेकर विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर लात-मुक्का व लाठी-डंडे से मारापीटा। बीच-बचाव करने लोग आए तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के आरोपित रामबरन, रामवचन, अनीता और संगीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना की जांच एसआई अजय कुमार सिंह को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.