अमरोहा, मई 23 -- अमरोहा, संवाददाता। मां के साथ जा रहे बच्चे रास्ते में टूटकर गिरे बिजली तार की चपेट में आकर झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को तार से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से इलाज के बाद डॉक्टर ने तीनों को घर भेज दिया।भीषण गर्मी के बीच बिजली लाइनें दगा देने लगी हैं। एलटी व एचटी लाइनों का टूटकर गिरना आए दिन की बात हो गई है। शहर के मोहल्ला खारी कुआं में गुरुवार रात करीब नौ बजे तीन बच्चे अपनी मां के साथ रास्ते पर जा रहे थे। अचानक तार टूटने से बच्चे करंट की चपेट आने से झुलस गए। यह भी पढ़ें- बिजली का तार टूट कर गिरा, तीन बच्चे झुलसे यह देख आसपास मौजूद लोग बच्चों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। बच्चों को करंट से बचाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने छह वर्षीय खिजर हसन, आठ वर्षीय फातिमा सिद्द...