संतकबीरनगर, जून 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत विकास भवन के सामने रविवार की रात विद्युत तार टूटने से हुई स्पार्किंग से छप्पर में चाय की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच आग बुझाई। कोई जन हानि नहीं हुई है।विकास भवन दूसरे नंबर गेट के सामने बृजेश पुत्र हरीश गोंड निवासी ग्राम कोली थाना कोतवाली की दुकान है। रविवार की रात में दुकान के पास बिजली का तार टूट गया। तारों के आपस में लड़ने से हुई स्पॉर्किंग से दुकान में आग लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- तार टूटा, स्पार्किंग से लगी आग से दुकान जली मौके पर पहुंची पुलिस ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मय टीम ने मौके पर पहुंच फायर टैंकर से पंपिंग कर आग ...