इटावा औरैया, मार्च 31 -- ग्राम चंद्रपुरा निहाल सिंह निवासी अरविंद पुत्र राम प्रकाश, प्रदीप पुत्र बादशाह के खेतों के ऊपर से 11 हजार की बिजली की लाइन निकली है। मंगलवार को अचानक बिजली की लाइन का तार आपस में टकराकर टूट गया और खेतों में पकी खड़ी गेंहू की फसल में आग लग गई। खेतों में लगी आग देखकर गांव के लोग चीखते चिल्लाते हुए बाल्टी लेकर दौड पड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जिससे आग आगे नहीं बढ़ सकी। इस आग में दोनो किसानों के आधा-आधा बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...