बागपत, जून 19 -- चांदीनगर। पुरनपुर नवादा गांव में बिजली का जर्जर तार टूटकर गिरने से एक बालिका घायल हो गयी ग्रामीणों नें बिजली के तार बदलने की मांग को लेकर प्रर्दशन किया और उच्च अधिकारियों से तार बदलवानें की मांग की है। पुरनपुर नवादा गांव में बाल्मिकी बस्ती मार्ग पर बिजली की लाइन जर्जर हो गयी जिससे आय दिन तार टूटकर गिरते रहते है जिसमे बिजली का तार टूटकर गिरने से खुशी पुत्री विकास घायल हो गयी थी, ग्रामीण जितेन्द्र नें बताया की उसका बिजली घर धारीपुर गाजियाबाद है जहां वह कई बार शिकायत दर्ज करा चुके है लेकिन आज तक समाधान नही हुआ है। ग्रामीण मोनू ने बताया की बिजली के तार बिल्कुल जर्जर हो चुके हैं जिससे आये दिन हादसा होने का खतरा बना रहता है। संजय नें बताया कि बिजली के तार बदलवाने की मांग को लेकर वह कई बार अधिकारियों से शिकायत दर्ज कर चुके हैं ल...