बहराइच, मई 16 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बिजली की लाइनें ओवरहालिंग के अभाव मे झूल कर स्पार्किंग से आतिशबाजी की वजह बनी हुई थी। शुक्रवार रात झुलती बिजली लाइन के हवा में तार आपस में टकराने से आतिशबाजी करते एक तार टूट कर गिरा। जिसकी चपेट में मायके आई महिला आ गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। महिला को भर्ती कर इलाज चल रहा है। वह जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। इस हादसे से गांव के लोगों में भारी आक्रोश पनप गया है।

घटना का विवरण लखीमपुर जिले के नकहा थाने के शहजनी गांव निवासनी पूनम (21) पत्नी डाल चन्द्र का मायका मोतीपुर थाने के गूढ़ गांव में है। वह चार माह पहले मायके में आई थी। वह शुक्रवार शाम को घर के बाहर साम...