धनबाद, मई 31 -- खरखरी ओपी क्षेत्र के पंडुआभीठा व बिराजपुर बस्ती के ग्रामीणों के बीच बिजली तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के दो लोगों के जख्मी होने की बात कही जा रही है। इधर मारपीट के बाद दोनों पक्षों की ओर से खरखरी पुलिस को अलग अलग शिकायत देते हुए कारवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि बिजली पोल पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ने को लेकर दोनों बस्ती के ग्रामीणों बीच विवाद बढ़ गया। दोनों ओर से कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में बिराजपुर बस्ती के एक व्यक्ति का सर फट गया, वहीं दूसरी ओर पांडुआभीठा बस्ती के एक युवक का हाथ टूटने की बात सामने आ रही है। इधर इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में आपसी सुलह के प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में ओपी प्...