संभल, मई 6 -- कोतवाली पुलिस ने हाईटेंशन लाइन का तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 215 किलो बिजली लाइन का तार, चोरी का माल बेचकर कमाए गए 2.52 लाख रुपये, वारदात में प्रयोग की गईं दो कारें और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अवर अभियंता लखपत सिंह की ओर से दो मई को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों ने कई स्थानों से बिजली का तार चोरी कर लिया है। पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस बीच मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गांव बिसारू और राजपुर के बीच गंगा एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे से दो लोगों को गिरफ्तार किये। आरोपियों के प...