रांची, अप्रैल 19 -- मांडर,प्रतिनिधि। रांची मेदिनी नगर मुख्य पथ पर स्थित प्रखंड के मुख्य डाकघर के पास बिजली का तार गिरने से आग लग गई। इस घटना में डाकघर का 10 केवीए का साइलेंट जनरेटर जलकर नष्ट हो गया, साथ ही पास में फुटपाथ पर लगी दो सब्जी और एक फल की दुकान भी जल गई। घटना शनिवार रात लगभग एक बजे की है। बताया जाता है कि रात करीब एक बजे डाकघर के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इसके बाद बाउंड्री के पास बांस-बल्ली से बनी दुकानों में आग लग गई, जो फैलते हुए जनरेटर तक पहुंच गई। आग की सूचना मिलते ही मांडर पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली लाइन कटवाने के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में 10 से 12 लाख रुपये के जेनरेटर का नुकसान हुआ है। वहीं फल विक्रेता बंदी देवी को लगभग 50 हजार रुपये, सब्जी विक्रेता भो...