औरैया, अप्रैल 1 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव डुहलल्ला के पास मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे 11 हजार लाइन का तार टूटकर गिरने से आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी सूखी घास में जा गिरी, जिससे आग भड़क उठी। आग की लपटें देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी समेत ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास खड़ी गेहूं, अरहर व लाहा की फसलें सुरक्षित बच गईं, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना की सूचना पर बिजली विभाग के जेई धीरेन्द्र कुमार को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने करीब एक घंटे बाद टूटे तार को ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई। इसके बाद रात करीब 11 बजे बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी।गेहूं के गठ्ठों में लगी आग, तीन जलेबुधवार सुबह करीब सवा 11 बजे थाना क्षेत्र के छछूंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.