कौशाम्बी, मार्च 26 -- विद्युत उपकेंद्र नरसिंहपुर कछुआ के गुलामीपुर चकिया गांव में गुरुवार की सुबह हाइटेंशन तार टूटकर गेहूं के खेत में गिर गया। तार के गिरते ही गेहूं की फसल में आग लग गई। खेत में आग देख दौड़े किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की तत्परता से भारी नुकसान होने से बच गया। गुलामीपुर चकिया निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र स्व. राम लखन के खेत में गेहूं की फसल कटने को तैयार है। गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे खेत के ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर खेत में गिर गया। तार गिरने से फसल में आग लग गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जल रहे गेहूं के खेत पर पड़ी तो उन्होंने बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन बंद कराया। इतना ही नहीं सूझबूझ दिखाते हुए आग को बुझाना शुरू कर दिया। मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए। गनीमत रही कि आग फैली ...