सोनभद्र, अप्रैल 10 -- सलखन, हिंदुस्तान संवाद। राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के महुआव खुर्द गांव में शुक्रवार की दोपहर तकरीबन एक बजे के पश्चात 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिरने से खड़ी गेहूं की फसल के साथ बांधे गये गेहूं के बोझ जल गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। महुआव खुर्द निवासी पारसनाथ यादव पुत्र बिहारी यादव की गेहूं के खेत में 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिरने से खड़ी गेहूं की फसल समेत गेहूं का बांधा गया बोझ में आग लग गई। इससे गेहूं की संपूर्ण फसल जलकर गई। इससे किसान को काफी आर्थिक क्षति झेलनी पड़ी है। आगलगी की इस घटना से पास-पड़ोस के किसानों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ...