फरीदाबाद, जून 13 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। गांव मिर्जापुर में शनिवार दोपहर अचानक तीन बिजली के खंभे और एक ट्रांसफार्मर गिर जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इनमें से दो खंभों पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। एक ट्रांसफार्मर सहित दो खंभे पास के एक मकान पर गिर गया, जिससे मकान में रहने वाला परिवार कई घंटे तक घर के भीतर ही फंसा रहा। इतना जरूर है कि मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना और राहत कार्य घटना की सूचना मिलते ही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारी और कर्मचारी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गए। विभाग ने खंभों को हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन प्रभावित मकान के मालिक ने पहले नुकसान का आकलन और मुआवजे की मांग उठाई। परिवार का कहना था कि मकान को नुकसान पहुंचा है और खंभा गिरने से घर के सदस्य बाहर नहीं निक...