फरीदाबाद, जनवरी 22 -- पलवल, संवाददाता केम्प थाना इलाका स्थित रहराना गांव में बिजली का खंबा लगाने गए बिजली विभाग के जेई और उनके स्टाफ के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ-साथ जेई का मोबाइल फोन छीनकर उसमें रिकॉर्ड वीडियो भी डिलीट कर दिया। पुलिस ने नामजद आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी के अनुसार, बिजली निगम के जेई राजेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि 18 जनवरी की रात उन्हें रहराना गांव में एक बिजली का पोल टूटने की सूचना मिली थी। सुरक्षा कारणों से उसी रात लाइन बंद कर परमिट ले लिया गया था। 19 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे जेई राजेंद्र सिंह, ठेकेदार योगेश और लाइन स्टाफ महिपाल, रवि और हरेंद्र के साथ टूटे हुए पोल को दोबारा लगाने पहुंचे। जिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.