बिजली का खंभा लगाने के विवाद में युवक से मारपीट
अमरोहा, अप्रैल 26 -- खेत में बिजली का खंभा लगाने के विवाद में युवक के साथ मारपीट कर दी गई। क्षेत्र के गांव ककराला निवासी किरनपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उनके खेत के पास बिजली का खंभा लगाया जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी खेत के महेश, सुरेश एवं यश मौके पर आ पहुंचे व खंभा लगाने का विरोध जताया। समझाने का प्रयास करने पर गाली-गलौज व मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा व तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू करने की बात कही। यह भी पढ़ें- बिजली तार विवाद में मारपीट, परिवार को जान से मारने की धमकी यह भी पढ़ें- बिजली सजावट के विवाद में युवक से मारपीट यह भी पढ़ें- हापुड़ : गाय पालन को लेकर युवक पर किया जानलेवा हमला
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.