बिजनौर, मार्च 28 -- बढ़ापुर। पुलिस ने मोहल्ला इकबालपुरा में विद्युत पोल से मरम्मत के लिए उतारे गए 11 केवी केबिल को मजदूरों द्वारा चोरी कर ले जाने के मामले में दर्ज प्राथमिकी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। दो नामजद फरार है। गांव तैयबपुर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के सहायक अभियंता शाजिम हसन ने 24 मार्च को पुलिस में दीं तहरीर में कहा था कि मोहल्ला नौमी स्थित कलहर वाली मस्जिद से मोहल्ला इकबालपुरा में रखे 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर तक जाने वाली 11 केवी केबिल की मरम्मत की जानी थी जिसका मरम्मत कार्य बिजनौर निवासी अमरीक सिंह द्वारा कराया जा रहा था। आरोप लगाया कि मरम्मत के लिए विद्युत लाइन से उतारे गए करीब 700 मीटर लंबे विद्युत केबिल व अन्य विद्युत सामग्री को काम कर रहे मजदूर वहां से ट्रैक्टर ट्राली में भरकर चोरी कर ले गए। ...