रुडकी, फरवरी 16 -- लक्सर। पंडितपुरी में सेवाराम पुत्र बलराम के खेत में नलकूप पर बिजली का कनेक्शन लगा है। बीती रात किसी ने इस लाइन से करीब 350 मीटर तार काटकर चुरा लिया। जेई मनोज कुमार सैनी ने इसका मुकदमा लिखवाया है। उधर मुंडाखेड़ा कला निवासी अजय कुमार पुत्र लाल सिंह के नलकूप की लाइन से भी करीब 200 मीटर तार काटकर चुराया गया है। इसमें जेई अश्विनी कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। उधर नंदपुर गांव निवासी अनुज कुमार के नलकूप के पास लगे ट्रांसफार्मर को खोलकर किसी ने उसके भीतर से तेल चोरी कर लिया। इसमें भी जेई मनोज सैनी ने मुकदमा लिखाया है। पुलिस इनकी विवेचना कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...