लखनऊ, मई 8 -- गोमतीनगर जोन के ओमेगा उपकेंद्र के अंतर्गत दुर्गा विहार (नरेंदी जुग्गौर) में एक निजी विकासकर्ता की ओर से विभागीय केबल का इस्तेमाल कर अवैध बिजली नेटवर्क खड़ा कर लिया गया। बिजली विभाग की सांठगांठ से बिना शुल्क जमा किए छह खंभों की हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करा दी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद लेसा हरकत में आया। सहायक अभियंता प्रथम ने इस मामले में तहरीर दी। उनकी तहरीर पर बीबीडी थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। खबर के प्रकाशन के बाद मुख्य अभियंता सुशील गर्ग के निर्देश पर बुधवार को एसडीओ अरविंद कुमार और जूनियर इंजीनियर निलेश रस्तोगी ने 11 केवी पपनामऊ फीडर के दुर्गा विहार कॉलोनी पहुंचे। जांच पड़ताल में पता चला कि विकासकर्ता की ओर से विकसित की जा रही एक नई आवासीय सोसाइटी में अवैध रूप से बिजली का...