सीवान, फरवरी 14 -- सीवान। जिले के सभी बिजली कार्यालयों में शुक्रवार को समस्याओं की सुनवाई हुई। सबसे अधिक मामले बिल सुधार व मीटर खराब के आए। कार्यपालक अभियंता ने डिविजन, सहायक अभियंता ने सब डिविजन व जेई ने प्रशाखा कार्यालयों में बिजली संबंधी समस्याओं की सुनवाई की। शिविर में आए विपत्र सुधार संबंधी मामलों का निष्पादन कर उन्हें बकाया बिल की राशि जमा करने को कहा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...