सोनभद्र, अप्रैल 25 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। चितरंगी थानाक्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटने के विवाद में एक युवक ने 40 वर्षीय व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। चितरंगी पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम सूदा निवासी भुनेश्वर उर्फ छंदू कोल (40) का शव 24 अप्रैल को संदिग्ध हालत में मिला था। जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के ही मुन्नालाल पनिका (28) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक बार-बार उसका बिजली कनेक्शन काट देता था, जिससे वह नाराज था। इसी रंजिश में उसने 23 अप्रैल की रात करीब 12 बजे लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...