सोनभद्र, जून 11 -- अनपरा,संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने गुरुवार को पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल को ज्ञापन सौंपकर मार्च 2023 के आंदोलन के दौरान बिजली कर्मियों के विरुद्ध की गई सभी उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों को तत्काल वापस लेने की मांग की। कहा कि ऊर्जा निगमों में सकारात्मक एवं सहयोगात्मक कार्य वातावरण स्थापित करने के लिए लंबित दंडात्मक कार्रवाइयों को तत्काल समाप्त किया जाए। यह भी पढ़ें- बिना मेरी इजाजत बिजली कैसे हुई महंगी? सरकार की छवि बिगाड़ी; UPPCL चेयरमैन पर बरसे मंत्री एके शर्माप्रतिनिधियों की नाराजगी संघर्ष समिति ने मार्च 2023 के आंदोलन से संबंधित मामलों को समाप्त करने के बजाय उत्पादन निगम के कर्मचारी दिनेश सिंह को वृहद दंड दिये जाने पर गहरा नाराजगी जतायीऔर कहा कि इससे प्रदेश भर के बिजली कर्मियों में भा...