मेरठ, जून 20 -- दौराला बिजलीघर पर तैनात दो संविदा बिजली कर्मचारी के साथ रविवार को समौली गांव में ट्रांसफार्मर पर काम करने के दौरान मारपीट की गई। बिजली कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। फलावदा के टांडी गांव निवासी संविदाकर्मी नीटू सिंह और थाना इंचौली के भगवानपुर निवासी सुंदर कुमार ने बताया कि समौली निवासी कॉलर हिवाल कंबोज के फोन करने पर वह एक ट्रांसफार्मर पर काम करने के लिए पहुंचे थे। उनके वहां पहुंचते ही हिवाल कंबोज ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और जबरन ट्यूबवेल के अंदर खींचने का प्रयास किया। पीड़ितों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। बिजली यूनियन कर्मचारी महेश सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सभी संविधा कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इंस्पेक्टर द...