बिजली कर्मियों पर की गई कार्रवाइयों को तत्काल वापस लें
संतकबीरनगर, अप्रैल 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। निजीकरण और उत्पीड़न के विरोध में बिजली कर्मियों ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। बिजली कर्मियों पर की गई कार्रवाइयों को तत्काल वापस लेने की मांग की।संघर्ष समिति के आह्वान पर पिछले 506 दिनों से चल रहे इस आंदोलन के तहत बिजली कर्मी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के निर्णय का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। साथ ही मार्च 2023 से आंदोलन के दौरान बिजली कर्मियों पर की गई सभी उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों को तत्काल वापस लेने की मांग भी प्रमुख रूप से उठा रहे हैं।कर्मचारियों ने कहा कि बिजली कर्मी आगामी भीषण गर्मियों को देखते हुए उपभोक्ताओं एवं किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.