कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने बिजली कर्मचारियों की समस्याओं और उनके उत्पीड़न के विरोध में चल रहे आंदोलन के तीसरे चरण में मंगलवार को यूपीपीसीएल चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन केस्को के वाणिज्य निदेशक राकेश वार्ष्णेय के दिया। संगठन के उप महामंत्री गौरव दीक्षित ने सबस्टेशनों पर एसएसओ, लाइनमैन एवं हेल्पर कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश न देने और संविदा कर्मचारियों की संख्या में कमी करने का मुद्दा उठाया। महामंत्री बीके अवस्थी ने केस्को में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों का प्रमोशन रुका होने, मृतक आश्रित नियुक्ति में चतुर्थ श्रेणी की भर्ती न करने की समस्या उठाई। संतोष श्रीवास्तव, आशीष, नरेश, विशाल सिंह, फूलचंद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...