अमरोहा, जुलाई 2 -- अमरोहा। गजरौला बिजलीघर पर तैनात तीन संविदा एसएसओ का वेतन काटे जाने को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विरोध जताया। जेई पर बिना ठोस कारण वेतन काटने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों का वेतन दिलाने की मांग की। काटा गया वेतन जल्द कर्मचारियों के खातों में न भेजने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...