संतकबीरनगर, मई 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। निजीकरण का विरोध कर रहे विद्युत कर्मचारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के मौजूदा बिजली संकट के दौरान आम जनता से बिजली संरक्षण और अनावश्यक बिजली खर्च से बचने की अपील का स्वागत किया है। कर्मियों ने उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेने की मांग की है। बिजली कर्मी भास्कर पांडेय ने कहा कि बिजली कर्मियों की पहली प्राथमिकता हमेशा आम जनता को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना रही है। प्रदेश भर के बिजली कर्मी कठिन परिस्थितियों, भीषण गर्मी और भारी कार्यभार के बीच दिन-रात कार्य कर रहे हैं। शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे बिजली कर्मियों पर की गई उत्पीड़नात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्यवाहियां तत्काल वापस ली जाएं। यह भी पढ़ें- प्रदेश में विद्युत आपूर्ति के बन रहे कीर्तिमान अल...