बरेली, मई 21 -- बरेली। भीषण गर्मी में लगातार हो रहे बिजली फॉल्ट के चलते जिले भर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। जिसके चलते निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) ने बुधवार को आदेश जारी कर सभी अधिकारी कर्मचारियों की 31 जुलाई तक के सभी प्रकार के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। वहीं जो अधिकारी या कर्मचारी पहले से अवकाश पर हैं, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से वापस ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- यूपी के 19 जिलों में इन कर्मचारियों की 31 जुलाई तक छुट्टियां कैंसिल, अधिकारियों को भी वापस बुलाया गया यह भी पढ़ें- बिजली संकट : भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की मार, 24 घंटे में 40 से अधिक कट यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से बेकल हुआ आम जन व पशु पक्षी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...