कानपुर, मार्च 31 -- रूरा, संवाददाता। इन दिनों गेहूं की फसल से निकले बिजली के लटकते तारों से उठने वाली चिंगारी से फसल स्वाहा हो जाती है। ऐसे में बिजली विभाग ने घटनाओं की रोकथाम के लिए टीमें बनाई है जो लटकते व ढीले तारों और जम्फरों को दुरुस्त करेंगी।क्षेत्र इन दिनों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल के बीच से कई जगह गुजर रहे हाईटेंशन तार नीचे लटक रहे हैं। इससे खेतों में आग लगने की बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वर्तमान में जब गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है, ऐसे में छोटी सी चिंगारी भी बड़े अग्निकांड का कारण बन सकती है। इन लटकते तारों में घर्षण या स्पार्किंग होने पर सूखी फसल में तत्काल आग लगने का खतरा बना रहता है। जबकि कहीं कहीं पेड़ टहनियों से आपस में तार टकरा पर स्पार्किंग कर देता है। इससे निकलने वाली चिंगारी जब फसल पर गिरती है तो फसल को स्वा...