रामपुर, मई 30 -- रामपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस(भीम) के कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर सपना वाल्मीकि के घर में घुसने वाले बिजली विभाग के कर्मचारीयों के खिलाफ मुकदमा लिखने की मांग की। इसके साथ ही थाना गंज की महिला कांस्टेबल द्वारा सपना वाल्मीकि का प्रार्थना फाढ़ने पर कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन के बाद एएसपी ने मामले की जांच सीओ का सौंपी है। 25 मई को बिजली विभाग के जेई के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम अस्तबल (शूतर खाना) निवासी सपना वाल्मीकि के घर में घुस आई थी। इस दौरान आरोप लगाया था कि टीम द्वारा घर-घर में तोड़फोड़ कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया था। इसके साथ ही मीटर उखाड़ कर ले गए थे। इसकी शिकायत लेकर जब पीड़िता गंज थाने पहुंची थी तो वहां मौजूद महिला कांस्टेबल ने उन...