सोनभद्र, अप्रैल 16 -- ओबरा। यूपी बिजली कर्मचारी संघ शाखा ओबरा ने लंबित समस्याओं को लेकर आंदोलन के द्वितीय चरण की शुरुआत करते हुए ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए जल्द समाधान करने की मांग की गई। चेताया गया है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष अजीत कुमार साहू, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कनौजिया, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, संगठन मंत्री विनोद कुमार यादव, बनी व्रत बनर्जी, सुमित, अंजार खान, प्रबल टोपो आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ का आंदोलन ऐलान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...