रायबरेली, दिसम्बर 28 -- अमावां,संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार की रात ड्यूटी से वापस घर लौट रहे एक बिजली कर्मचारी को युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट की घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है । थाना क्षेत्र के पूरे गोविंद मजरे हरियावां गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार सिधौना बिजली घर पर कार्यरत है। रविवार की रात करीब साढ़े सात बजे वीरेंद्र ड्यूटी से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी बीच पूरे छीटू गांव के पास कुछ युवक रील बना रहे थे। रील बनाए जाने के दौरान कुछ लड़के महिला के रोल में भी थे। इस दौरान वीरेंद्र ने यूट्यूब पर लड़कों से पूछा क्या हो रहा है। इससे युवकों की रील खराब हो गई और गुस्साए युवकों ने वीरेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों की मारपीट में वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के...