संतकबीरनगर, मार्च 7 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पावर कारपोरेशन के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर जताया। 10 मार्च को संसद में इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 पेश किए जाने की योजना को लेकर बिजली कर्मचारियों व इंजीनियरों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसके विरोध में कार्य बहिष्कार कर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।बिजली कर्मियों ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मांग की है कि किसान विरोधी, उपभोक्ता विरोधी और कर्मचारी विरोधी इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 को संसद में पेश न किया जाए। यदि सरकार इस बिल को संसद में पेश करती है तो बिजली कर्मचारी और इंजीनियर इसका जोरदार विरोध करेंगे। दिलीप सिंह ने कहा कि इससे पहले विद्युत मंत्रालय ने इस बिल पर हितधारकों से सुझाव मांगे थे। देशभर के पावर सेक्टर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.