आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में नेहरू हाल में मजदूर दिवस मनाया गया। संयोजक प्रभुनारायण पांडेय 'प्रेमी' ने कहा कि शिकागो के बलिदानी मजदूरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि मजदूरों के हक और हुकूक लिए कुर्बानी देनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जुल्म जब भी बढ़ता हैं, वहां इंकलाब बनकर मजदूर आते हैं। अध्यक्षता विद्युत तकनीकी एकता कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने की। अखिल पांडेय, चंद्रजीत यादव, चंद्रशेखर यादव, वीरेंद्र यादव, डॉ. ज्ञान प्रकाश दूबे, पतिराम यादव, इं. अवधेश यादव, आशीष ने भी विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- मई दिवस के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर हरिद्वार में शिकागो के मजदूरों को श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- शिकागो में शहीद मजदूरों को दी गई श्रद्धांजलि

हिंदी हि...