रांची, मई 13 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड के मैसूडीह गांव के टुंगरी के समीप खेत से गुजरे बिजली के 11 हजार बोल्ट के करेंट के चपेट में आने से गांव के ही शिव नारायण महतो के बैल की मौत हो गयी। बताया जाता है कि बिजली के पोल में लगे स्टे वायर में करेंट प्रवाहित होने से घटना हुई। किसान शिव नारायण ने बताया कि मवेशी की मौत से 15 हजार रुपए की क्षति हुई है। घटना की सूचना बिजली विभाग को देते हुए मुआवजे की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- अररिया: करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...