अररिया, मार्च 6 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फरही पंचायत के वार्ड संख्या 05 कुंडिलपुर गांव में बुधवार को खेत में पानी पटवन के दौरान बिजली करंट लगने से 35 वर्षीय युवक का दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद करंट से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सक के ने मृत घोषित कर दिया गया। मृतक भोला यादव कुंडिलपुर गांव निवासी हरिहर यादव का बेटा था। प्राप्त जानकारी अनुसार युवक होली पर्व के दिन अपने खेतों में पटवन के लिए गया था इसी दौरान पानी पटवन के लिए खेत लगे विद्युत गड़बड़ी होने के बाद उसकी मरम्मत कर रहा था। इसी बीच करंट लगने से उसका मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को स...