मैनपुरी, जून 20 -- कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस रोड निवासी युवक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। युवक बीती रात खाना खाने के बाद टीवी देखने के लिए प्लग लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस रोड निवासी 37 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र रामगोपाल शाक्य भांवत चौराहा के निकट गोपाल मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान करते हैं। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे जितेंद्र कुमार ने खाना खाने के बाद टेलीविजन देखने के लिए बिजली बोर्ड में प्लग लगाया। तभी जितेंद्र को करंट लग गया और वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन में जितेंद्र को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उपचार दिया, लेकिन रात में ही उपचार के दौरान जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। सभी परिजनों का पोस्टमार्टम हाउस पर र...