गढ़वा, मार्च 1 -- गढ़वा। डंडई थानांतर्गत करके गांव निवासी विनोद मेहता की पत्नी सुनीता देवी बिजली करंट के चपेट में आने से रविवार को घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुनीता होली को लेकर अपने घर की साफ सफाई कर रही थी। उसी क्रम में बिजली के तार के संपर्क में आ गई। उससे वह करंट लगने से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...