मुंगेर, जून 7 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। रविवार की सुबह सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर धनकुंडा गांव के समीप ट्रांसफार्मर के पोल में सटने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम करीब एक घंटे तक रहा। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जानकारी के अनुसार, धनकुंडा निवासी पशुपालक वकील यादव रविवार सुबह भैंस को चराने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान रोड किनारे लगे ट्रांसफार्मर के पोल के संपर्क में आने से भैंस गिर पड़ी। बचाव में आए पशुपालक को भी झटका लगा। करेट लगने से भैंस की मौत हो गयी।वकील यादव ने बताया कि, भैंस उनके परिवार के जीविकोपार्जन का प्रमुख साधन था। दूध बेचकर ही परिवार का खर्च चलता था। भैंस की मौत से उन्हें आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने बिजली विभाग से उच...