बिजली करंट से बालक झुलसा
भदोही, मई 30 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के पूरे बहुरिया गांव निवासी राजेश कुमार के नौ वर्षीय पुत्र शुभम बिजली करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, शुभम गुरुवार रात घर में बिजली का तार तोड़ रहे थे, तभी वे करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार बालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.