चाईबासा, जून 1 -- चाइबासा। टोंटो थाना अंतर्गत सागर कटा गांव निवासी 36 वर्षीय चंद्री उजीमा बिजली करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह मृतिका अपने घर स्विच बोर्ड को बंद कर रही थी।उसी दौरान स्विच बोर्ड में अचानक बिजली करंट आ गया, जिसके चपेट में वह आ गई। बिजली करंट लगने से ज़मीन पर गिर पड़ी। जिससे सिर में भी गंभीर चोट लगी। उसे भी घटना स्थल से उठाकर सदरअस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम लगभग 4 बजे कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि बिजली करंट के चपेट में आने से मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...