जहानाबाद, मई 13 -- रतनी, निज संवाददाता परसबिगहा थाना क्षेत्र के सोहरैया गांव में बुधवार की शाम बिजली करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका घोसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी मंटू बिंद की पत्नी जयमन्ती देवी 25 वर्ष बताई जाती है। वह अपने मायके सोहरैया आई हुई थी जहां शाम में शौच के लिए बधार गई हुई थी।

घटनास्थल पर इस क्रम में बधार में चाइनीज तार खेत में गिरा हुआ था जिसकी चपेट में आकर वह पूरी तरह झुलस गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। तार में झूलसे देख ग्रामीणों की नजर पड़ी और दौड़कर बिजली आपूर्ति बंद कराया। घटनास्थल से महिला को लेकर गांव पहुंचे लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि मृतका के दो बच्चे भी हैं।

परिवार का हाल मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिजन का रो रो कर हाल बेहाल हो रहा था। ग्रा...