सिमडेगा, जुलाई 1 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के टाटी जोटोटोली में 11 हजार बिजली तार के चपेट में आने से लगभग 30 वर्षीय नमन लुगुन नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। नमन लुगुन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं था। और वह पास ही स्थित एक विद्युत ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया और 11 हजार हाई वोल्टेज तार के चपेट में आ गया, तथा बुरी तरह से झुलसकर जमीन पर जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टर्माटम कराकर शव परिजनों को सोंप दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...