बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से सिंचाई के लिए किसान परेशान
कटिहार, जून 1 -- समेली,एक संवाददाता प्रखंड के किसान इन दिनों सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। कृषि विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने के कारण उन्हें डीजल पंप के सहारे खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और किसानों की आर्थिक परेशानी भी बढ़ती जा रही है। प्रखंड की अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर है और वर्तमान में धान, मखाना, पटसन तथा सब्जियों की खेती का कार्य चल रहा है। ऐसे समय में पर्याप्त पानी की आवश्यकता है, लेकिन बिजली कनेक्शन के अभाव में किसान परेशान हैं।
किसानों की समस्याएँ किसानों का कहना है कि फसलों को हर पांच से सात दिनों के अंतराल पर सिंचाई की जरूरत पड़ रही है। भीषण गर्मी और लू के कारण खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है, जिससे फसलों के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। मजबूरी में किसान डीजल पंप से सिंचाई कर रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.