जौनपुर, जून 18 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के चिरैया मोड़ पर बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के कुड़ियारी गांव निवासी ललित सोनी ने दिए तहरीर में बताया कि तहसील दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र के निस्तारण के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी उनके चिरैया मोड़ स्थित आवास पर पहुंचे थे। कर्मचारियों ने मीटर कनेक्शन बहाल कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- रास्ता रोककर मारपीट व जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज कहासुनी के दौरान जुवेर खान, नसीमा बानो तथा एक अन्य व्यक्ति ने धारदार हथियार...