लखनऊ, अगस्त 8 -- पोर्टल पर खत्म हुई अभियंताओं की मनमानी पोर्टल पर तय विकल्पों का ही करना होगा चयन

अस्थाई बिजली कनेक्शन के फॉर्म में भी बदलाव लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। विभाग ने ऑनलाइन बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए झटपट पोर्टल में संशोधन किया है, जिससे अब नए बिजली कनेक्शन के आवेदनों पर बिना किसी ठोस वजह के आपत्ति (क्वेरी) नहीं लगाई जा सकेगी। अब फॉर्म भरते समय आवेदक जैसे ही अपना आधार नंबर दर्ज करेगा, सिस्टम तुरंत ई-केवाईसी मांगेगा, जिससे आवेदक की पहचान का सत्यापन तुरंत हो जाएगा। इसके अलावा घरेलू कनेक्शन के लिए बीएलएडं फॉर्म और अस्थाई विद्युत कनेक्शन के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) का भी एक नया कॉलम शामि...