बिजली कनेक्शन के नाम पर 1.24 लाख की ठगी
कानपुर, जून 28 -- सरसौल, संवाददाता। महाराजपुर में तीन आर्मी जवानों ने आरोप लगाया है कि उनके मकानों में बिजली कनेक्शन करने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन से बात की। जिस पर उसने बिजली विभाग में कार्यरत होने की बात कहते हुए कनेक्शन करने के नाम पर तीनों से कुल 1.24 लाख रुपये ठग लिये। पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर महाराजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महाराजपुर के हाथीगांव निवासी हितेन्द्र सिंह, समरजीत और अरुण कुमार ने बताया कि उनके मकानों में बिजली का कनेक्शन नहीं है। जिसके चलते उन्होंने करबीगांव निवासी इलेक्ट्रीशियन मोहित मिश्रा से संपर्क किया। पीड़ितों ने बताया कि मोहित खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताता है। साथ ही उसने कनेक्शन के नाम पर कुल डेढ़ लाख रुपये की मांग की। आरोपित ने पीड़ितों को बताया कि कनेक्शन करवाने के लिए खंभे और तार आदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.