लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने झटपट पोर्टल पर बिजली कनेक्शन के आवेदनों का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए। एमडी ने गुरुवार को अमौसी जोन कार्यालय में अधिकारियों को मार्च माह के राजस्व वसूली लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने और झटपट पोर्टल की लंबित फाइलों को तत्काल शून्य करने के निर्देश दिए। एमडी ने बिजली बिल राहत योजना के तहत पंजीकृत उपभोक्ताओं के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने और तकनीकी व वाणिज्यिक टीमों को आपसी तालमेल से काम करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...