रुडकी, अप्रैल 1 -- हरिद्वार रोड के एक गांव में लंबे समय से बकाया नहीं देने पर ऊर्जा निगम ने एक कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन कटने से गुस्साये युवक ने स्वयं को एक संगठन का पदाधिकारी बताकर अधिशासी अभियंता को देख लेने की धमकी दी। ईई ने मामले में पुलिस से शिकायत की बात कही है। निगम की टीम दो दिन पहले एक गांव में अभियान चलाने के लिए गई थी। इस दौरान एक ग्रामीण पर करीब 28 हजार रुपये बकाया चल रहा था। कर्मचारियों ने ग्रामीण को बकाया देने के लिए कहने लगे, लेकिन ग्रामीण ने बकाया देने से इनकार कर दिया। इस पर कर्मचारियों ने ग्रामीण का कनेक्शन काट दिया। यह बात ग्रामीण को नागुजार गुजरी। ग्रामीण ने तत्काल निगम के ईई अनिल कुमार मिश्रा को फोन कर कनेक्शन काटने पर ऐतराज जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...