बहराइच, अप्रैल 20 -- बहराइच,संवाददाता। बिजली कनेक्शन देने के लिए कई नियम बनाए गए हैं,लेकिन यह नियम सिर्फ उपभोक्ताओं के लिए ही जिले में लागू किए जा रहे हैं। हर वार्ड में सामने आ रही तस्वीर इसकी पुष्टि भी कर रही है। बिजली कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ताओं से फिक्स चार्ज वसूलने के बाद भी लाइन व बिजली खंभों का विस्तार नहीं किया जा रहा है। विभाग की व्यवस्था से परेशान होकर उपभोक्ता बांस व बल्लियों के सहारे तार खींच कर घरों को रोशन करने को विवश हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन देने से लेकर बिजली लाइन विस्तार करने के नियम पॉवर कार्पोरेशन की ओर से बनाए गए हैं। वर्तमान समय में 300 मीटर तक कनेक्शन देने के लिए एकमुश्त फिक्स चार्ज वसूले जाते हैं। बिजली विभाग के जेई कनेक्शन आर्हता जांच कर रिपोर्ट लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं को कई दिनों तक दौड़ा...